Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World Cup: रोहित को टी20 विश्व कप से पहले न्यूयॉर्क की पिच पर तेजी से ढलने की उम्मीद

May 31, 2024

T20 World Cup: रोहित को टी20 विश्व कप से पहले न्यूयॉर्क की पिच पर तेजी से ढलने की उम्मीद

न्यूयॉर्क : यहां नवनिर्मित नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की तारीफ करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच से पूर्व उनकी टीम को पिच और हालात के अनुकूल ढलना होगा। रोहित और उनकी टीम को शनिवार को इसी मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है। यह टी20 विश्व कप से पहले भारत का एकमात्र अभ्यास मैच है।

अभ्यास मैच इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत के मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 पर शुरू होंगे और आईपीएल में दिन रात के मैच खेलने के बाद अब खिलाड़ियों को दिन के मैचों की आदत डालनी होगी। रोहित ने आईसीसी से कहा ,‘‘ हम हालात को समझने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हम यहां पहले खेले नहीं हैं । उन्होंने कहा ,‘‘ हम कोशिश यही करेंगे कि पांच जून को पहले मैच से पूर्व हालात के अनुकूल ढल सकें ।

मैदान और पिच का अनुभव लेने के साथ ही यहां लय भी पकड़ लेंगे। रोहित, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रंविद्र जडेजा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल 26 मई को ही यहां पहुंच गए थे। रोहित ने मैदान की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ यह बहुत सुंदर दिख रहा है। यह खुला मैदान है और मैं बेकरारी से मैच के दिन का यहां का माहौल देखना चाहता हूं।

उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे यकीन है कि सभी टीमों के मैच देखने के लिए दर्शक भारी संख्या में यहां आएंगे। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भी मैदान की तारीफ की लेकिन वह कुछ दिन पहले अमेरिका के हाथों श्रृंखला में हार भूले नहीं होंगे। अमेरिका ने बांग्लादेश को तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में 2.1 से हराया था। शांतो ने कहा ,‘‘ मैं ईमानदारी से कहूं तो सोचा नहीं था कि ऐसा कुछ होगा । हमने सोशल मीडिया पर यह मैदान देखा था और हम यहां खेलने को लेकर बेताब हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें