Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World Cup: स्कॉटलैंड संभावना ओमान के खिलाफ स्कॉटलैंड का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद

June 8, 2024

T20 World Cup: स्कॉटलैंड संभावना ओमान के खिलाफ स्कॉटलैंड का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद

T20 World Cup: पहली बार टी20 विश्व कप के मैच की मेजबानी कर रहे सर विवियन रिचडर्स स्टेडियम पर ग्रुप बी के मुकाबले में स्कॉटलैंड का पलड़ा ओमान पर भारी रहने की उम्मीद है। इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच रद्द होने से स्कॉटलैंड को एक अंक मिला। इसके बाद नामीबिया पर दूसरे मैच में स्कॉटलैंड ने पांच विकेट से जीत दर्ज की । अब उसके पास पांच अंक लेने का सुनहरा मौका है जिससे सुपर आठ की दौड़ रोचक हो जाएगी। इस ग्रुप के दो दिग्गज इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया शनिवार की रात एक दूसरे से खेलेंगे। हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर आठ में जगह बनाएगी। आस्ट्रेलिया और नामीबिया के दो दो अंक है जबकि इंग्लैंड के एक मैच में एक ही अंक है। कप्तान रिची बेंरिगटन ने नामीबिया के खिलाफ नाबाद अर्धशतक लगाकर मोर्चे से अगुवाई की। उन्हें बाकी तीन शीर्ष बल्लेबाजों जॉर्ज मुंसे, माइकल जोंस और ब्रेंडन मैकमुलेन से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी । ओमान पहले दोनों मैच हारकर सुपर आठ की दौड़ से लगभग बाहर ही है ।

टीमें :
स्कॉटलैंड: रिची बेंरिगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस, ब्रैड करी, क्रिस ग्रीव्स, ओली हेयर्स, जैक जार्विस, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, सफ्यान शरीफ, क्रिस सोल, चार्ली टियर, मार्क वाट, ब्रैड व्हील।

ओमान: आकिब इलियास (कप्तान), जीशान मकसूद, कश्यप प्रजापति, प्रतीक अठावले, अयान खान, शोएब खान, मोहम्मद नदीम, नसीम खुशी, मेहरान खान, बिलाल खान, रफीउल्लाह, कलीमुल्लाह, फैयाज बट, शकील अहमद, खालिद कैल।
मैच का समय : रात 10.30 से।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें