Site icon Dainik Savera Times

सेमीफाइनल में हुई बारिश तो कौन सी टीम खेलेगी फाइनल मुकाबला? भारत और इंग्लैंड में से किसका चांस ज्यादा

T20 World cup semifinal

T20 World cup semifinal

T20 World cup semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला हाई-वोल्टेज टक्कर माना जा रहा है। टीम इंडिया ने क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी और अब उसकी नजरें फाइनल पर टिकी हैं। फाइनल में पहुंचने वाली टीम का सामना पहले सेमीफाइनल की विजेता से होगा, जो 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

अगर मैच बारिश से रद्द हुआ तो?
मुंबई में मौसम को लेकर चर्चा तेज है। ऐसे में फैंस के मन में बड़ा सवाल है कि अगर भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल बारिश या किसी अन्य कारण से रद्द हो जाता है, तो फाइनल में कौन पहुंचेगा? आईसीसी ने सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए रिजर्व डे रखा है। यानी अगर 5 मार्च को मैच पूरा नहीं हो पाता, तो उसे अगले दिन पूरा कराने की कोशिश की जाएगी। लेकिन यदि रिजर्व डे पर भी मुकाबला संभव नहीं हो सका, तो आईसीसी के नियम लागू होंगे।

ये भी पढ़ें- एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, व्हाइट नाइट कॉर्प्स के जवान अलर्ट

 

ICC का नियम क्या कहता है?
आईसीसी के टूर्नामेंट नियमों के अनुसार, अगर सेमीफाइनल मैच बिना नतीजे के समाप्त होता है या पूरी तरह रद्द हो जाता है, तो सुपर-8 चरण में अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा। इस स्थिति में इंग्लैंड को फायदा होगा। इंग्लैंड की टीम सुपर-8 में अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रही थी, जबकि भारत अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर था। इसलिए मैच रद्द होने की स्थिति में इंग्लैंड सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा।

पहले सेमीफाइनल पर भी लागू होगा यही नियम
यह नियम कोलकाता में खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल पर भी लागू होगा। यदि दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला रद्द होता है और रिजर्व डे पर भी पूरा नहीं हो पाता, तो सुपर-8 ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम फाइनल में जगह बना लेगी।

ये भी पढ़ें- किसी को मजाक में रंग लगाना भी पड़ सकता है भारी, हो सकती है कानूनी कार्रवाई

 

फाइनल कहां होगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के भव्य नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Exit mobile version