Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के मैनेजर रहे सुनील देव का निधन

August 3, 2023

टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के मैनेजर रहे सुनील देव का निधन

नयी दिल्ली: दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सुनील देव का लंबी बीमारी के बाद यहां बुधवार को निधन हो गया । वह 75 वर्ष के थे । उनके परिवार में और बच्चे हैं ।सत्तर के दशक के आखिर से 2015 तक डीडीसीए में रहे देव बीसीसीआई की विभिन्न उप समितियों में भी रहे ।वह दक्षिण अफ्रीका में 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के प्रशासनिक मैनेजर थे । वह 1996 के दक्षिण अफ्रीका दौरे और 2014 के इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय टीम के प्रशासनिक मैनेजर रहे ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें