Site icon Dainik Savera Times

शादी के बंधन में बंधे टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स, समारोह में हॉलीवुड की कई नामी हस्तियों ने की शिरक्त

Taylor Swift And Travis Kelce Married

Taylor Swift And Travis Kelce Married

Taylor Swift And Travis Kelce Married: हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट और अमेरिकी फुटबॉल स्टार ट्रैविस केल्स शादी के बंधन में बंध गए हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दोनों ने न्यूयॉर्क शहर के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। बताया जा रहा है कि इस खबर की पुष्टि टेलर स्विफ्ट के प्रतिनिधि ने भी की है।

एडम सैंडलर ने निभाई खास भूमिका

रिपोर्ट के मुताबिक, शादी की रस्में हॉलीवुड अभिनेता एडम सैंडलर की मौजूदगी में पूरी कराई गईं। समारोह को निजी रखा गया, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

शादी में पहुंचे कई बड़े हॉलीवुड सितारे

इस खास मौके पर हॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां भी मौजूद रहीं। मेहमानों की सूची में जीजी हदीद, ब्रैडली कूपर, डकोटा जॉनसन, मारिस्का हारगिटे, पीटर हरमन, एड शीरन, चेरी सीबॉर्न, हाइम सिस्टर्स, एली गोल्डिंग, बेंसन बून, मारेन मॉरिस, केल्सी बैलेरिनी, मिरांडा लैम्बर्ट, ब्रैड पेस्ले, किम्बर्ली विलियम्स पेस्ले, ह्यू ग्रांट, कार्ली क्लॉस, जोशुआ कुशनर, जो क्राविट्ज, जेसन सुदेकिस, एथन हॉक, जिमी फैलन और टॉमी हिलफिगर जैसे कई जाने-माने चेहरे शामिल बताए जा रहे हैं।

शादी से पहले रखा गया खास डिनर

शादी से पहले इस कपल ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ एक विशेष डिनर का आयोजन किया। रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्यक्रम मैडिसन स्क्वायर के इंफोसिस थिएटर में आयोजित किया गया, जहां सभी मेहमानों ने शादी से पहले एक साथ समय बिताया।

2025 में की थी सगाई

टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने 26 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की घोषणा की थी। बताया गया था कि ट्रैविस ने फूलों से सजे एक खूबसूरत गार्डन में टेलर को प्रपोज किया था। उस समय उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं, जिन्हें फैंस ने खूब प्यार दिया था।

Exit mobile version