Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजकोट पहुंची टीम इंडिया, मंगलवार को खेला जाएगा तीसरा T20 मैच

January 27, 2025

राजकोट पहुंची टीम इंडिया, मंगलवार को खेला जाएगा तीसरा T20 मैच

Team India in Rajkot : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा T20 मैच राजकोट में खेलेगी। टीम रविवार देर रात पहुंची तो प्रशंसकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

चेन्नई में शनिवार को दूसरा मैच दो विकेट से जीतकर भारत पांच मैचों की T20 सीरीज में 2-0 से आगे चल रहा है। 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, तिलक वर्मा की नाबाद 78 रनों की पारी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले में चार गेंद शेष रहते टीम को जीत दिलाई थी।

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मंगलवार को होने वाले तीसरे T20 मैच से पहले दोनों टीमें सोमवार को अभ्यास करेंगी। मेन इन ब्लू ने सीरीज की शानदार शुरुआत करते हुए कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले मैच में सात विकेट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने चेन्नई में भी अपनी लय बरकरार रखी और बराबरी के मुकाबले में जीत दर्ज की।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी और रिंकू सिंह की जगह शिवम दुबे और रमनदीप सिंह को भारतीय टीम में शामिल किया।

BCCI ने बयान में कहा, ‘ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को 24 जनवरी को चेन्नई में अभ्यास सत्र के दौरान साइड स्ट्रेन की चोट लगी थी। वह मौजूदा 5 मैचों की T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। रेड्डी उपचार के लिए बेंगलुरू में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे।

रिंकू सिंह को 22 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 मैच में फील्डिंग करते समय पीठ के निचले हिस्से में ऐंठन हुई थी। उनकी हालत में सुधार हो रहा है और BCCI की मेडिकल टीम उनकी बारीकी से निगरानी कर रही है। वह मौजूदा 5 मैचों की T20 सीरीज के तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ T20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंडय़ा, रिंकू सिंह,हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रमनदीप सिंह शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें