Site icon Dainik Savera Times

Team India ने रचा इतिहास… T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने किया ऐसा कारनामा

Team India

Team India

Team India History: रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम इंडिया ने एक शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। भारत ने न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 209 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 15.2 ओवर में हासिल कर मैच जीत लिया। इस जीत में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने दमदार पारी खेली और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

इस मुकाबले में खास बात यह रही कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई टीम केवल छह या उससे कम रन पर दो विकेट खोने के बाद 200 से अधिक रन का पीछा सफलतापूर्वक कर सके।

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के मुकाबले से भारत ने छोड़ा पीछे

साल 2023 में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच रावलपिंडी में टी20 मैच हुआ था, जिसमें न्यूजीलैंड ने 194 रन का पीछा किया। उस मैच में न्यूजीलैंड की टीम 4 रन पर दो विकेट खो चुकी थी, लेकिन फिर उन्होंने टारगेट हासिल कर लिया था। वहीं भारत ने इस बार 209 रनों का बड़ा लक्ष्य आसानी से पूरा कर नई मिसाल कायम की। यह टी20 इंटरनेशनल में भारत की छठी बार 200+ रन का सफल चेज है।

ये भी पढ़ें : BIG BREAKING: 26 जनवरी से पहले पंजाब में रेलवे लाइन उड़ाने की साजिश

पापुआ न्यू गिनी का रिकॉर्ड भी टूटा

टीम इंडिया ने इस जीत के साथ पापुआ न्यू गिनी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 2022 में पापुआ न्यू गिनी ने सिंगापुर के खिलाफ 204 रन का पीछा 5 रन पर दो विकेट खोने के बाद पूरा किया था। लेकिन अब भारत ने 209 रनों के चेज के साथ यह उपलब्धि आगे बढ़ा दी।

सीरीज में भारत ने बनाई बढ़त

इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। रायपुर में ईशान किशन ने 76 और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 82 रन की पारी खेली। भारत को सीरीज अपने नाम करने के लिए तीसरे मैच में भी जीत दर्ज करनी होगी। तीसरा टी20 मुकाबला 25 जनवरी को गुवाहटी में खेला जाएगा। इससे पहले पहले मैच में भारत ने नागपुर में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया था।

Video : CM Mann ਸ੍ਰੀ ਹਜ਼ੂਰ ਸਾਹਿਬ ਪਹੁੰਚਣਗੇ, ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜੇ ਸਮਾਗਮ ਲਈ

Exit mobile version