Site icon Dainik Savera Times

Australia vs India, 5th T20I: ब्रिस्बेन में सीरीज कब्जाने उतरेगी टीम इंडिया

ब्रिस्बेन: शनिवार को गाबा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी मैच होगा। भारत 2-1 से आगे है और सीरीज कब्जाने उतरेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया बराबरी के लिए पूरी कोशिश करेगा। ट्रैविस हैड और जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी से ऑस्ट्रेलिया की आक्रामकता कमजोर हुई है। मिशेल मार्श, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड और ग्लेन मैक्सवेल पर जिम्मेदारी होगी। गेंदबाजी में नाथन एलिस और एडम जम्पा अहम भूमिका निभाएंगे। भारत लय में है।

अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वॉशिंगटन सुंदर और जितेश शर्मा जरूरत पड़ने पर संभाल सकते हैं। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह किसी साङोदारी को तोड़ने में सक्षम हैं। गाबा में पिछले पांच टी20 में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है, इसलिए टॉस अहम होगा। 180-190 का स्कोर चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। अगर भारत पावरप्ले में अच्छा कर सका तो सीरीज 3-1 से जीतने का मौका मजबूत है। ऑस्ट्रेलिया को टिके रहने के लिए शुरूआती सफलता और मार्श-डेविड के बड़े योगदान की जरूरत होगी।

ये भी पढ़ें- UP News: बस्ती में केक खाने से 18 वर्षीय युवक की मौत, 3 साल के मासूम की हालत गंभीर

Exit mobile version