Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Tejaswin Shankar’ ने एरिजोना एथलेटिक्स मीट में ऊंची कूद स्पर्धा जीती

May 5, 2024

‘Tejaswin Shankar’ ने एरिजोना एथलेटिक्स मीट में ऊंची कूद स्पर्धा जीती

एरिजोना: भारत के तेजस्विन शंकर ने यूएसएटीएफ थ्रो फेस्टिवल फेस्टिवल 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में 2.23 मीटर के सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ जीत हासिल की। शनिवार को एरिजोना विश्वविद्यालय के रॉय पी. ड्रैचमैन स्टेडियम में हुई स्पर्धा में संयोग से शीर्ष तीन एथलीटों ने समान 2.23 मीटर का मार्क दर्ज किया। अमेरिका के अर्नेस्ट सियर्स दूसरे और मैक्सिको के रॉबर्टो विल्चेस तीसरे स्थान पर रहे।

भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर को पहले प्रयास में ही क्लियरेंस हासिल करने के कारण विजेता घोषित किया गया। जबकि सियर्स और विल्चेस ने क्रमश: अपने दूसरे और तीसरे प्रयास में यह मार्क दर्ज किया था। तेजस्विन शंकर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 2.29 मीटर है, जो 2018 में हासिल किया गया एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। इस बीच, एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता सर्वेश कुशारे ने यूएसएटीएफ थ्रो फेस्टिवल में 2.13 मीटर की दूरी तय करके पांचवां स्थान हासिल किया,

जो उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 2.27 मीटर और पिछले महीने कैलिफोर्निया में माउंट सैक रिले में हासिल किए गए 2.23 मीटर के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी कम है। एरिजोना में कुशारे 2.18 मीटर के निशान को पार करने के अपने तीनों प्रयासों में विफल रहे। उल्लेखनीय है कि 25 वर्षीय तेजस्विन शंकर ने इस वर्ष पांच स्पर्धाओं में भाग लिया है, वर्तमान में रोड टू पेरिस 2024 में 63वें स्थान पर हैं। पांच में से, तेजस्विन शंकर ने तीन मीट जीती हैं – फरवरी में बेल्जियम में अंतरराष्ट्रीय ऊंची कूंद गाला एल्मोस और मार्च में कंसास में शॉकर स्प्रिंग इनविटेशनल। पिछली तीन प्रतियोगिताएँ अमेरिका में हुई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें