Site icon Dainik Savera Times

टैनिस खिलाड़ी Coco Gauff ने जीता दूसरा सिनसिनाटी खिताब

ओहियो : अमरीका की दिग्गज टैनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने सिनसिनाटी ओपन के खिताबी मुकाबले में अपनी ही देश की जेसिका पेगुला को 6-2, 6-4 से हराकर रोमांचक सप्ताह का शानदार समापन किया। 56 सालों में पहली बार हुए ऑल-यूएसए फाइनल में रविवार को गॉफ टैनिस के ‘ओपन एरा’ में सेरेना विलियम्स और विक्टोरिया अज़ारेन्का के बाद सिनसिनाटी का खिताब एक से अधिक बार जीतने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी बन गईं। चौथी सीड खिलाड़ी ने कोर्ट पर उतरने के 30 मिनट के भीतर ही 5-0 की बढ़त बना ली और पहला सैट 6-2 से अपने नाम किया। दूसरे सैट के 8वें गेम में मैच के लिए सर्व करने में नाकाम रहने के बाद, उन्होंने पेगुला की सर्विस तोड़ी (ब्रेक किया) और सिर्फ 74 मिनट में मैच जीत लिया।

Exit mobile version