Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी टैस्ट श्रृंखला

March 27, 2024

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी टैस्ट श्रृंखला

मेलबर्न: भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टैस्ट श्रृंखला 22 नवंबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होगी। आस्ट्रेलिया अमूमन अपने सत्र का पहला टैस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेलता रहा है लेकिन भारत के खिलाफ वहां दूसरा टैस्ट मैच खेला जाएगा जो 6 से 10 दिसंबर तक चलेगा।

यह दिन रात्रि मैच होगा। तीसरा टैस्ट मैच 14 से 18 दिसंबर के बीच ब्रिस्बेन में खेला जाएगा जबकि मेलबर्न हमेशा की तरह 26 से 30 दिसंबर के बीच बॉ¨क्सग डे टैस्ट मैच की मेजबानी करेगा।

सिडनी में नए साल पर 3 से 7 जनवरी के बीच 5वां और अंतिम टैस्ट मैच खेला जाएगा। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को अगली गर्मियों के लिए अपने क्रिकेट कार्यक्रम की घोषणा की। भारत के खिलाफ श्रृंखला इसका हिस्सा है। यह 1991-92 के बाद पहला अवसर होगा जबकि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच टैस्ट मैच की श्रृंखला खेली जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें