Site icon Dainik Savera Times

मुंबई में आयोजित होगा IOC का 140वां सत्र

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने घोषणा की है कि आईओसी का 140वां सत्र 15-17 अक्टूबर को भारत की वाणिज्यिक नगरी मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 40 साल पहले 1983 में आईओसी सत्र के 86वें संस्करण का आयोजन भारत की राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली में किया गया था। आईओसी सदस्यों ने पिछले फरवरी में चीन की राजधानी बीजिंग में 139वें आईओसी सत्र में भारत में 140वां संस्करण आयोजित करने का निर्णय लिया था।

Exit mobile version