Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्वालियर में कल से शुरू होगी जूनियरों के बीच भिड़ंत,चैंपियनशिप में पांच टीमें लेंगी हिस्सा

October 11, 2023

ग्वालियर में कल से शुरू होगी जूनियरों के बीच भिड़ंत,चैंपियनशिप में पांच टीमें लेंगी हिस्सा

 

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरुवार से शुरु होने वाली पहली हॉकी इंडिया जूनियर और सब जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप (जोन ए) में पांच टीमें हिस्सा लेंगी। मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी में शुरू होने वाली चैंपियनशिप में खालसा हॉकी अकादमी (अमृतसर), भाई बहलो हॉकी अकादमी भगता, मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी, सैल्यूट हॉकी अकादमी और एचआईएम अकादमी के बीच मैच खेले जायेंगे।

प्रतियोगिता का फाइनल 19 अक्टूबर को होगा। जूनियर और सब जूनियर महिला दोनों वर्गों में ग्रुप चरण के पूरा होने के बाद शीर्ष दो टीमें 19 अक्टूबर को चैंपियनशिप शोडाउन में स्थान सुरक्षित करेंगी। इस बीच, पूल चरण में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें तीसरे/चौथे स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। ग्रुप चरण में जीतने वाली टीम को तीन अंक मिलेंगे जबकि ड्रॉ पर प्रत्येक टीम को एक अंक मिलेगा।

निर्धारित समय के अंत में टाई होने की स्थिति में, शूट-आउट से विजेता का फैसला किया जाएगा। जोन ए में रोमांचक मैचों के बाद जोन बी में हॉकी इंडिया जूनियर और सब जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप होगी जिसमें शेष भारत की अकादमियां शामिल होंगी जिसके अंत में तीन टीमें हिस्सा लेंगी। इंटर ज़ोन अकादमी चैंपियनशिप खेलने के लिए गठित किया जाएगा।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा, ‘‘ हमें अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों के हिस्से के रूप में जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हॉकी इंडिया जूनियर और सब जूनियर अकादमी चैंपियनशिप शुरू करते हुए खुशी हो रही है। हमारा मानना है कि यह टूर्नामेंट खिलाड़यिों को अपने खेल में विकसित होने और बेहतर बनने में मदद करेगा क्योंकि वे अपनी क्षमताओं के अनुसार अपने कौशल को निखारेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें