कोपेनहेगन: डेनमार्क में एक नीलामी में आधुनिक ओलंपिक खेलों के पहले मैडल को लगभग एक करोड़ 8 लाख रुपए यूरो में बेचा गया है। ब्रून रासमुसेन आर्ट्स ऑक्शनियर्स द्वारा आयोजित नीलामी में इस पदक को बिक्री के लिए रखा गया था, जो 1896 में एथैंस में आयोजित दुनिया के पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों में प्रदान किया गया था। उन खेलों में पहले स्थान पर आने वाले विजेताओं को रजत पदक (सिल्वर मैडल) दिए गए थे, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वालों को कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मैडल) प्रदान किए गए थे।
स्वर्ण पदक बाद के ओलंपिक खेलों में दिया जाने लगा था। प्रसिद्ध फ्रांसीसी कलाकार जूल्स-क्लेमेंट चैपलैन द्वारा उकेरा गया यह पदक शास्त्रीय प्रतीकों से समृद्ध है। पदक के सामने के हिस्से पर फूल-पत्ताें के मुकुट से सुसज्जित यूनानी देवता ज्यूस का चित्र है, जिन्होंने अपने हाथ में एक ग्लोब पकड़ा हुआ है, जिसके ऊपर विजय की देवी नाइकी जैतून की टहनी लिए खड़ी हैं।

