भारत एशिया कप 2025 के सुपर-4 (Super-4) में आधिकारिक रूप से पहुँचने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने ग्रुप-ए से यह उपलब्धि हासिल की है। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान शामिल हैं। भारत फिलहाल चार अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। सोमवार को यूएई की टीम ने ओमान को 42 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही खेले गए दोनों मैचों में हार का सामना करने वाला ओमान टूर्नामेंट के सुपर-4 की दौड़ से बाहर हो गया। साथ ही, टीम इंडिया ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया।
भारत एशिया कप 2025 के सुपर-4 में आधिकारिक रूप से पहुँचने वाली पहली टीम बन गई है। भारत ने ग्रुप-ए से यह उपलब्धि हासिल की है। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान शामिल हैं। भारत फिलहाल चार अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। सोमवार को यूएई की टीम ने ओमान को 42 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही खेले गए दोनों मैचों में हार का सामना करने वाला ओमान टूर्नामेंट के सुपर-4 की दौड़ से बाहर हो गया। साथ ही, टीम इंडिया ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया।
सोमवार को यूएई और ओमान आमने-सामने थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने विशाल स्कोर खड़ा किया। दोनों सलामी बल्लेबाजों के अर्धशतकों की बदौलत यूएई ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की टीम 18.4 ओवरों में 130 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह यूएई ने एशिया कप में अपनी पहली जीत दर्ज की।
17 सिंतबर को पाकिस्तान और यूएई के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में तय होगा कि आखिर सुपर-4 के लिए कौन सी टीम क्वालिफाई करेगी। अगर यूएई बड़ा उलटफेर करती है और पाकिस्तान को हरा देती है तो फिर यूएई क्वालिफाई कर जाएगी. हालांकि, नेट रन रेट के लिहाज से पाकिस्तान के पास बढ़त है।
भारत और ओमान 19 सितंबर को आमने-सामने होंगे। यह एशिया कप लीग चरण का आखिरी मैच होगा। इसके बाद सुपर-4 के मैच खेले जाएँगे। ग्रुप-ए से दो और ग्रुप-बी से दो टीमें होंगी। इसमें प्रत्येक टीम अन्य तीन टीमों के खिलाफ खेलेगी। सभी मैच पूरे होने के बाद, अंक तालिका में शीर्ष-2 टीमें फाइनल में पहुँच जाएँगी। ग्रुप-बी में अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और हांगकांग शामिल हैं।

