Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

गेंदबाजों की दरियादिली आस्ट्रेलिया के लिये चिंता का विषय

September 25, 2023

गेंदबाजों की दरियादिली आस्ट्रेलिया के लिये चिंता का विषय

इंदौर: पांच अक्टूबर को शुरू होने से क्रिकेट विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों का लचर प्रदर्शन टीम प्रबंधन के लिये चिंता का सबब बना हुआ है। हाल में संपन्न दक्षिण अफ्रीका सीरीज और भारत के खिलाफ पिछले दो मैचों में आस्ट्रेलिया गेंदबाजों का प्रदर्शन औसत रहा है। रविवार को इंदौर में भारतीय बल्लेबाज़ों ने उनकी जमकर पिटाई की और ऑस्ट्रेलिया को लगातार पांचवीं बार वनडे में हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने पांच विकेट पर 399 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। इससे पहले साउथ अफ़्रीका ने लगातार वनडे मैचों में 416, 338 और 315 के स्कोर बनाए थे। इन चार मैचों में से तीन में खेले शॉन ऐबट ने भारत के ख़िलाफ़ दूसरे वनडे में 10 ओवर में 91 रन ख़र्च किए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें