Site icon Dainik Savera Times

हिमाचल आइस स्केटिंग टीम ने लद्दाख में रचा इतिहास, 3000 मीटर रिले में जीता कांस्य पदक

शिमला: लद्दाख में आयोजित राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3000 मीटर रिले स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में दिव्यांश ठाकुर, कौशल ठाकुर, समर्थ अत्री और आशुतोष ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी शिमला राकेश धौटा, जो इस टीम के चीफ डी मिशन भी रहे, ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि खिलाड़ियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच यह उपलब्धि हासिल की।

उन्होंने टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता हिमाचल में आइस स्केटिंग खेल के उज्‍जवल भविष्य का संकेत है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और खेल विभाग में खुशी की लहर है।

Exit mobile version