Site icon Dainik Savera Times

भारतीय टीम का ACC मुख्यालय में Asia Cup की ट्रॉफी लेने के लिए ‘स्वागत’ है

दुबई: एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि भारतीय टीम का एसीसी के मुख्यालय से उनसे एशिया कप की ट्रॉफी लेने के लिए ‘स्वागत’ है। ये बयान उन्होंने तब दिया जब चैंपियन टीम को शीर्ष पुरस्कार नहीं मिलने पर विवाद जारी है। नकवी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन खबरों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि उन्होंने मंगलवार को एसीसी की वार्षकि आम बैठक (एजीएम) में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों से पुरस्कार वितरण समारोह में अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी थी।

उस समय भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था और वह ट्रॉफी लेकर चले गए थे। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष और अपने देश के गृह मंत्री भी हैं और उनका भारत विरोधी राजनीतिक रुख जगजाहिर है। नकवी ने लिखा, ‘एसीसी अध्यक्ष के तौर पर मैं उसी दिन ट्रॉफी सौंपने को तैयार था और अब भी तैयार हूं। अगर वे सच में इसे चाहते हैं तो एसीसी कार्यालय आने के लिए उनका स्वागत है और वे इसे मेरे से ले सकते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘मैं यह साफ कर देना चाहता हूं, मैंने कुछ गलत नहीं किया और मैंने बीसीसीआई से कभी माफी नहीं मांगी और न ही कभी मांगूंगा।’ आशीष शेलार और राजीव शुक्ला ने एसीसी की एजीएम में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व किया था जहां उन्होंने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम को ट्रॉफी नहीं देने पर कड़ी आपत्ति जताई थी। भारतीय टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। बीसीसीआई इस मामले को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सामने रखेगा जिसकी बैठक नवंबर में होगी।

ये भी पढ़ें: Punjab Budget Session 2026 : इन सेक्टर्स को सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा

Exit mobile version