Site icon Dainik Savera Times

‘किंग कोहली’ का करिश्मा, दिल्ली रणजी मैच देखने उमड़ी भीड़

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली का ‘स्टार पावर’ अरुण जेटली स्टेडियम के भीतर और बाहर देखने को मिला जहां दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में उन्हें खेलते देखने हजारों की संख्या में दर्शक उमड़े। कोहली 13 साल बार रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे हैं। डीडीसीए (दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ) ने कोहली की ‘घर वापसी’ वाले मैच में करीब 10 हजार दर्शकों के आने का कयास लगाया था जो रणजी ट्रॉफी मैच में एक रिकॉर्ड है। कोहली का जादू ऐसा है कि सारे कयास धरे रह गए और इससे कहीं अधिक संख्या में लोग आए। डीडीसीए ने पहले 6000 की क्षमता वाला ‘गौतम गंभीर स्टैंड’ खोला लेकिन भीड़ को देखते 14000 की क्षमता वाला ‘बिशन सिंह बेदी स्टैंड’ खोलना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला भी उसी जगह से गुजर रहा था जो महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अíपत करने राजघाट गए थे। गौतम गंभीर स्टैंड खचाखच भरने के बाद बिशन सिंह बेदी स्टेडियम का भी निचला हिस्सा पूरा भर गया।

ये भी पढ़ें :- इस राज्य के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

Exit mobile version