Site icon Dainik Savera Times

Women’s T20 WC: इस दिन होगा India vs West Indies का अगला मुकाबला, जानें कहां देख पाएंगे मैच

आप सभी जानते ही होंगे के महिला टी20 वर्ल्ड कप चल रहा है जिसमें अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ खेला जाएगा। इससे पहले बता दें के पहला मैच भारत का पाकिस्तान के साथ था जिसमें भारतीय टीम ने 7 विकेट से पाकिस्तान को हराया था। अब अगर हम अगले मैच की बात करें तो टीम इसकी तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू भी कर चुकी है।

जानकरी के लिए बता दें के दोनों टीमों के बीच अब तक 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें भारतीय टीम ने 12 मैचों में जीती है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला केप टाउन में न्यूलैंड्स के मैदान में होगा। इसे भारतीय समया के अनुसार ये मैच शाम 6.30 बजे होगा। सभी इसे स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर लाइव देख सकते हैं।

भारतीय टीम में हरमनप्रीत कौर(कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़ और शिखा पांडे शामिल हैं। बता दें के इस मैच को लेकर सभी लोग बेहद खुश और उत्साहित है।

Exit mobile version