Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेरी और अश्विन के बीच साझेदारी मैच का टर्निंग प्वाइंट रही : Ravindra Jadeja

September 21, 2024

मेरी और अश्विन के बीच साझेदारी मैच का टर्निंग प्वाइंट रही : Ravindra Jadeja

चेन्नई: भारत के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने रविचंद्रन अश्विन के साथ अपनी 199 रनों की साझेदारी पर कहा कि यह मैच का टर्निंग प्वाइंट था। इस पार्टनरशिप के दम पर भारत ने शुरुआती झटकों से बाहर आते हुए पहली पारी में 376 रन बनाए और मैच में मजबूत स्थिति में है।

रवींद्र जडेजा ने बीसीसीआई.टीवी पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘उस समय हम मुश्किल स्थिति में थे, क्योंकि स्कोर 144/6 था। विकेट भी मुश्किल था और पहले सत्र में हमने ढेर सारे विकेट खो दिए थे। लेकिन वहां से मैं और अश्विन साझेदारी बनाने में सफल रहे, जो हमारे लिए निर्णायक मोड़ साबित हुआ और हमने मैच में वापसी की। पहले दिन, जब भारत एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुश्किल में था, जडेजा और अश्विन ने पहले दिन 195 रन जोड़े, जो टेस्ट मैच के पहले दिन सातवें विकेट के लिए किसी भी जोड़ी द्वारा बनाई गई सर्वाधिक साझेदारी थी।

हालांकि, जडेजा 14 रन से टेस्ट शतक से चूक गए, लेकिन अश्विन के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाकर उन्होंने भारत को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। उन्होंने कहा, ‘व्यक्तिगत रूप से, मैं मुश्किल परिस्थितियों में टीम के लिए अच्छी पारी खेलकर और फिर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाकर खुश हूं, यह मेरे लिए वाकई गर्व की बात है।‘

जडेजा के साथ-साथ चेन्नई टेस्ट में अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ जिस तरह की बल्लेबाजी की, उसके कारण उनकी बल्लेबाजी क्षमता चर्चा का विषय बनी हुई है। अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ 133 गेंदों पर 113 रन बनाए, जिसकी बदौलत भारत ने पहली पारी में 376 रन का स्कोर खड़ा किया। अपने घरेलू मैदान पर यह अश्विन का लगातार दूसरा टेस्ट शतक था। इससे पहले 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ भी अश्विन ने कुछ ऐसा ही कारनामा किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें