Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पांच खेलों को शामिल किये जाने का प्रस्ताव IOC के सत्र में किया जायेगा पेश

October 11, 2023

पांच खेलों को शामिल किये जाने का प्रस्ताव IOC के सत्र में किया जायेगा पेश

 

 

नई दिल्ली: एलए 28 आयोजन समिति द्वारा पांच वर्षों में लॉस एंजिल्स में ओलंपिक खेलों में पांच खेलों को शामिल करने के प्रस्ताव मंजूरी के लिए इसे रविवार से शुरु होने वाले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (आईओसी) के सत्र में पेश किया जायेगा। पहले एलए28 आयोजन समिति का प्रस्ताव आईओसी के ओलंपिक कार्यक्रम कमीशन में प्रस्ताव पर चर्चा की जायेगी, फिर आईओसी कार्यकारी बोर्ड को एक सिफारिश जारी करेगा।

अगर यह स्वीकार कर लिया जाता है, तो इसे मंजूरी के लिए आईओसी के मुंबई में 15 से 17 अक्टूबर को होने वाले 141वें सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। आईओसी के सत्र में जिन खेलों को मंजूरी मिलनी है उनमें बेसबॉल-सॉफ्टबॉल, क्रिकेट, फ्लैग फुटबॉल (अमेरिकी फुटबॉल का एक सीमित-संपर्क संस्करण), लैक्रोस और स्क्वैश शामिल हैं। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो आखिरी स्पर्धा और अतिरिक्त खेलों में एथलीटों के कोटा की संख्या को आने वाले समय में सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रस्तावित सभी पांच खेलों में से तीन स्पोर्ट पहले ही ओलंपिक खेलों के हिस्सा रह चुके हैं: जिसमें बेसबॉल-सॉफ्टबॉल (1992-2008 और 2020), क्रिकेट (1900), और लैक्रोस (1904 और 1908) शामिल हैं। एलए 28 के अध्यक्ष केसी वॉसरमैन ने कहा, ‘‘एलए 28 के प्रस्तावित खेल मैदान पर कल्पना को नई दिशा देते हैं और उनके साथ ही संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।

यह इनोवेटिव और कम्युनिटी आधारित हैं, जो पूरे अमेरिका और दुनिया भर में स्कूल के मैदानों, कम्युनिटी सेंटर, स्टेडियम और पार्कों में खेले जाते हैं। वे खेलों में नए एथलीट को शामिल करेंगे, इससे अलग-अलग प्रकार के प्रशंसकों के पास जुड़ने का मौका होगा और डिजिटल स्थानों में खेलों की उपस्थिति का विस्तार करेंगे। इसके साथ ही एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करने के लिए एलए28 के मिशन को और बढ़ाएंगे।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें