Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

फुटबॉल के खेल में मैदान से लेकर डाइट तक में ढंग की नहीं सुविधा, तब भी बेटियों के टूटे नहीं हौंसले

September 22, 2023

फुटबॉल के खेल में मैदान से लेकर डाइट तक में ढंग की नहीं सुविधा, तब भी बेटियों के टूटे नहीं हौंसले

भिवानी: जिले का गांव अलखपुरा मिनी ब्राजील के नाम से जाना जाता है। क्योंकि इस गांव की लड़कियों ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दुनिया में फुटबॉल के क्षेत्र में अपना नाम कमाया है। लेकिन इससे भी बड़ी बात तो ये है कि इन्हीं खिलाड़ी बेटियों ने सुविधाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। डाइट और बॉल की समस्या को हल करवाने को लेकर इन खिलाड़ी बेटियों ने प्रशासन से मांग की है।

हालांकि बड़ी बात तो ये है कि चाहे कितनी भी कठिनायां क्यो ना आ जाए, इन बेटियों के हौंसले दमदार हैं और मजबूत हैं। पूरी लगन से खेल को खेलने का हौंसला रखती हैं।हाल ही में दिल्ली में हो रहे सुब्रतो कप में अलखपुरा की 16 बेटियां 26 सितंबर तक आयोजित हो रहे सुब्रतो कप में अपनी जगह बनाकर खेल रही हैं। जहां उन्होंने सिक्कम, वेस्ट बंगाल को हराकर दो मैच जीत भी लिए।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें