Site icon Dainik Savera Times

आस्ट्रेलिया को उसके घर पर हराने से बड़ा कुछ नहीं : Rishabh Pant

मुंबई: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का मानना है कि आस्ट्रेलिया को उसके घर में हराने के अहसास से बड़ा कुछ नहीं हो सकता। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते पंत ने कहा ‘जब आप ऑस्ट्रेलिया जाते हैं, तो आपको उछाल और शॉर्ट पिच गेंदों से निपटने पर अधिक काम करना होता है क्योंकि वहां विकेट और माहौल अलग होते हैं। वे नहीं चाहते कि आप जीतें, जिससे ऑस्ट्रेलिया जाने और उन्हें उनके घर में हराने से बड़ा कोई एहसास नहीं है।’ उन्होंने कहा ‘आम तौर पर ऑस्ट्रेलिया एक टीम के रूप में खेलता है। वे आपको कुछ भी आसानी से नहीं देते हैं। वे आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं। इसलिए उनके खिलाफ आक्रामक मानसिकता की ही जरूरत होती है, मतलब मैं पहला मुक्का नहीं मारूंगा, लेकिन अगर कोई मुझ पर पहला मुक्का मारता है, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा।’

Exit mobile version