Site icon Dainik Savera Times

भारत-पाक मैच से पहले होगा जश्न, यह बड़े सिंगर्स करेंगे परफॉर्म

 

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि सिंगर अरिजीत सिंह भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 के रोमांचक मुकाबले से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे, जिससे क्रिकेट फैंस का मजा डबल होने वाला है।वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत में कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं हुई थी, लेकिन भारत और पाकिस्तान के महा-मुकाबले से पहले रंगारंग कार्यक्रम होगा और अब इस खबर पर बीसीसीआई ने मोहर भी लगा दी है।

इस कार्यक्रम में संगीत की दुनिया के दिग्गज कलाकार शंकर महादेवन और सुखविंदर सिंह का भी नाम शामिल है। बॉलीवुड, राजनीति और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी मशहूर हस्तियों की लंबी लिस्ट भी इस हाई-प्रोफाइल विश्व कप मुकाबले की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे। मौजूदा टूर्नामेंट में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो भारत और पाकिस्तान ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है।

जहां भारत ने अलग-अलग मैदानों पर अपना कौशल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की, वहीं पाकिस्तान नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ विजयी हुआ। एकदिवसीय विश्व कप मैचों में भारत ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ सभी सात मुकाबले जीतकर एक शानदार रिकॉर्ड बनाए रखा है और शनिवार के मैच में भी इसे कायम रखने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

Exit mobile version