Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

एशिया कप के सुपर-4 शेड्यूल में बारिश के कारण होगा बदलाव : रिपोर्ट

September 5, 2023

एशिया कप के सुपर-4 शेड्यूल में बारिश के कारण होगा बदलाव : रिपोर्ट

 

नई दिल्ली: बारिश के बीच हो रहे एशिया कप ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के मैनेजमेंट की मुश्किलें बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि सुपर-4 के मैच कोलंबो से हंबनटोटा शहर में शिफ्ट कर दिए गए हैं। एशिया कप में बारिश बार-बार बाधा बन रही है। भारत और पाकिस्तान की टक्कर पहले ही बारिश की भेंट चढ़ चुकी है।

ऐसे में अब मैनेजमेंट को कई बड़े फैसले लेने होंगे। सुपर-4 स्टेज के 6 में से 5 मैच कोलंबो में खेले जाने थे। लेकिन, शहर में बाढ़ जैसे हालात हैं और अगले 10 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी है। इस कारण सुपर-4 के मैच कोलंबो से हंबनटोटा शहर में शिफ्ट किए जा सकते हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) द्वारा जल्द ही आधिकारिक घोषणा करने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘एसीसी ने हंबनटोटा में मौसम के मिजाज को भी ध्यान में रखा है। यह देखा गया है कि वहां वर्षा का स्तर सुपर 4 चरण के मूल स्थल कोलंबो की तुलना में कहीं अधिक अनुकूल है।‘ एशिया कप के सुपर 4 चरण में रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान मैच खेला जाएगा। लेकिन, मौसम अपडेट के अनुसार कोलंबो में 20 सितंबर तक बहुत बारिश होगी। ऐसे में वेन्यू को बदलने के लिए मैनेजमेंट मजबूर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें