Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ये 5 ऑल राउंडर युवा खिलाड़ी T20 में ले सकते है जडेजा की जगह, IPL में भी कर चुके है कमाल

July 8, 2024

ये 5 ऑल राउंडर युवा खिलाड़ी T20 में ले सकते है जडेजा की जगह, IPL में भी कर चुके है कमाल

Ravindra Jadeja Retirement: 29 जून को वेस्टइंडीज में भारतीय टीम के वर्ल्ड जीतने के साथ ही टीम के प्रमुख दिग्गज खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने संन्यास ले लिया था। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस दिग्गज ऑलराउंडर की जगह आखिरकार कौन लेगा। जडेजा ने 10 फरवरी 2009 को श्रीलंका के खिलाफ टी20 में अपना डेब्यू मुकाबला खेला था। जडेजा ने कुल 74 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 515 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 54 विकेट चटकाए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन है वो युवा खिलाड़ी जो कि जडेजा की जगह लें सकते हैं।

अक्षर पटेल
अक्षर पटेल वैसे तो जडेजा का एकदम मिलता-जुलता रिप्लेसमेंट हैं, लेकिन वर्ल्ड कप में दोनों भारतीय खिलाड़ी एक साथ खेलते हुए नजर आए थे। ऐसे में टीम इंडिया आगे भी 2 ऑलराउंडर्स को मौका दे सकती है।

रियान पराग
आईपीएल के इस सीजन में बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाल रियान पराग बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी भारतीय टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। रियान के लिस्ट ए करियर के आंकड़े बताते है कि वह गेंदबाजी में भी माहिर हैं। रियान ने लिस्ट ए करियर में 49 मुकाबलों की 44 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 31.00 की औसत और 4.93 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 50 विकेट चटकाए हैं। वहीं टी20 में 63 पारियों में 30.04 की औसत और 7.25 इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 41 बल्लेबाजों का शिकार कर चुके हैं।

वाशिंगटन सुंदर
वाशिंगटन सुंदर राइट आर्म ऑफ स्पिन के साथ-साथ लेफ्ट हैंड से बैटिंग करते हैं। वहीं सुंदर नई गेंद के साथ भी अच्छी लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी कर सकते हैं और साथ वह भारतीय टीम का भी लंबे समय से हिस्सा है। सुंदर ने भारतीय टीम के लिए 44 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 27.19 की औसत और 7.06 की इकॉनमी के साथ गेंदबाजी करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं। बल्लेबाजी करते हुए सुंदर ने 12.18 की औसत और 127.61 के स्ट्राइक रेट से 134 रन बनाए हैं।

क्रुणाल पांड्या
IPL के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर में से क्रुणाल पांड्या लेफ्ट आर्म स्पिन के साथ-साथ लेफ्ट हैंड से करते हैं. वह नई गेंद के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर और डेथ ओवर्स में भी गेंदबाजी करते हैं। वहीं क्रुणाल बल्लेबाजी करते समय बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के साथ-साथ पारी संभालने की काबिलियत भी रखते है।

शाहबाज अहमद
आईपीएल में RCB और SRH के लिए खेलने वाले खिलाड़ी शाहबाज अहमद पिंच हिटर का काम भी कर चुके हैं। साथ ही वह लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी का शानदार विकल्प लेकर आते है। वह भारतीय टीम के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में डेब्यू भी कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें