Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘यहां खेलने आए तो अंजाम बुरा होगा’, PSL शुरु होने से पहले इन खिलाड़ियों को मिली धमकी

March 23, 2026

‘यहां खेलने आए तो अंजाम बुरा होगा’, PSL शुरु होने से पहले इन खिलाड़ियों को मिली धमकी

खेल डेस्क: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League) शुरू होने से पहले ही इस टूर्नामेंट पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है। खबरों के मुताबिक, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के एक धड़े ने विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान आने पर धमकी दी है।

आतंकी संगठन ने क्रिकेट बोर्ड्स को चेतावनी दी है कि वे अपने खिलाड़ियों को PSL खेलने के लिए पाकिस्तान न भेजें। उन्होंने कहा है कि अगर कोई खिलाड़ी यहां आता है और उसके साथ कुछ होता है, तो इसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि वे मैच रुकवाने की कोशिश करेंगे। इस धमकी के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

किन खिलाड़ियों को मिली धमकी?

इस बार PSL में कई बड़े विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं, जिनमें शामिल हैं, डेविड वार्नर-कराची किंग्स के कप्तान, स्टीव स्मिथ-मुल्तान सुल्तांस से खेलेंगे, मार्नस लाबुशेन, मोईन अली, डेवोन कॉनवे और एडम ज़म्पा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी संगठन ने खास तौर पर वॉर्नर और स्मिथ जैसे बड़े खिलाड़ियों का नाम लेकर धमकी देते हुए कहा कि अगर वे यहां खेलने आए तो अंजाम बुरा होगा।

PCB ने क्या फैसला लिया?

स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लिया है। PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि सभी मैच बिना दर्शकों (खाली स्टेडियम) में खेले जाएंगे। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दी गई है।

टूर्नामेंट से जुड़ी अहम बातें

PSL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। कुल 44 मैच खेले जाएंगे। सभी मुकाबले लाहौर और कराची में होंगे। इस धमकी के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान जाकर खेलेंगे या नहीं। अगर खिलाड़ी पीछे हटते हैं, तो टूर्नामेंट पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें