Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hamstring चोट के कारण Thikshana फाइनल से बाहर; वाशिंगटन को अक्षर के कवर के रूप में बुलाया गया

September 16, 2023

Hamstring चोट के कारण Thikshana फाइनल से बाहर; वाशिंगटन को अक्षर के कवर के रूप में बुलाया गया

 

कोलंबो: श्रीलंका के ऑफ स्पिनर महेश थीक्षना हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले एशिया कप फाइनल मुकाबले से बाहर हो गए हैं, जबकि मेहमान टीम ने बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल के लिए कवर के तौर पर ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को बुलाया है।

पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मैच के दौरान थीक्षना की दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था और अपने ओवरों का कोटा पूरा करने के बाद वह लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे। श्रीलंकाई चयनकर्ताओं ने थीक्षना के स्थान पर सहान अराचिगे को टीम में शामिल किया है। टूर्नामेंट के एक बयान में कहा गया, ‘‘एक स्कैन किया गया और मांसपेशियों में चोट की पुष्टि हुई।

थीक्षना पुनर्वास कार्य शुरू करने के लिए हाई परफॉर्मेंस सेंटर लौटेंगे।’’ दूसरी ओर, क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ सुपर फोर मैच के बाद अक्षर की परेशानी के कारण वाशिंगटन एशिया कप खिताबी मुकाबले से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे।

अक्षर की बायीं कलाई, कोहनी पर चोट लगी और बल्ले से 42 रन बनाने के दौरान उन्हें जांघ की समस्या का इलाज करना पड़ा, हालांकि उनके प्रयास आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय जीत में तब्दील नहीं हो सके। सुंदर एशियाई खेलों के लिए भारत की टीम का हिस्सा हैं और इस समय बेंगलुरु में हैं।

एशिया कप फाइनल के बाद, उनके चीन के हांगझाऊ में प्रतियोगिता आयोजित होने से पहले 23 सितंबर तक चलने वाले एशियाई खेलों के शिविर में फिर से शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने आखिरी बार इस साल जनवरी में घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच खेला था, लेकिन 15 सदस्यीय विश्व कप टीम में जगह बनाने से चूक गए थे।

_

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें