Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

51 साल के इस WWE दिग्गज ने Royal Rumble मैच में वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान

January 13, 2024

51 साल के इस WWE दिग्गज ने Royal Rumble मैच में वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान

डब्लू डब्लू ई रॉयल रंबल मैचों में हर साल बहुत बड़े सरप्राइज देखे जाने की उम्मीद की जाती है। 2024 के मेंस और विमेंस रंबल मैचों में भी चौंकाने वाली चीज़ें देखने को मिल सकती हैं। अब दिग्गज रेसलर एक्स-पैक ने कुछ हफ्तों बाद होने वाले रॉयल रंबल मैच में अपीयरेंस देने की संभावनाओं पर बयान दिया है। PWinsider ने हाल ही में रिपोर्ट करते हुए बताया था कि 51 वर्षीय एक्स-पैक इस साल Royal Rumble मैच में एंट्री ले सकते हैं और ऐसा हुआ तो वो 22 सालों के बाद वापसी कर रहे होंगे। इसके जवाब में दिग्गज रेसलर ने कहा है कि वो अब भी कुछ मिनट रिंग में बिताकर फाइट कर सकते हैं और अब भी अच्छी किक्स लगा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें