Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Turkey Earthquake : विनाशकारी भूकंप में इस Footballer खिलाड़ी की हुई मौत

February 8, 2023

Turkey Earthquake : विनाशकारी भूकंप में इस Footballer खिलाड़ी की हुई मौत

तुर्की : तुर्की के गोलकीपर अहमत आईयूप तुर्कस्लान की उनके देश में आए विनाशकारी भूकंप में मौत हो गई है। क्लब ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर कहा, कि ‘हमारे गोलकीपर अहमत आईयूप तुर्कस्लान की देश में आए भूकंप के कारण मौत हो गई। रेस्ट इन पीस। हम आपको भूलेंगे नहीं।’’ 28 वर्षीय तुर्कस्लान ने 2021 में शामिल होने के बाद तुर्की सेकंड-डिवीजन क्लब येनी माल्यास्पोर के लिए छह बार खेला है।

पूर्व क्रिस्टल पैलेस और एवर्टन विंगर यानिक बोलासी ने ट्विटर पर अपनी संवेदना साझा की। वह वर्तमान में तुर्की की दूसरी स्तरीय साइड केकुर राइजस्पोर के लिए खेलते हैं। बोलासी ने ट्वीट किया, ‘‘आरआईपी भाई, आईप अहमत तुर्कस्लान। एक पल आप किसी को खेलते देखते हैं, अगले ही पल वे चले जाते हैं। येनी माल्यास्पोर में उनके सभी परिवार और टीम के साथियों के प्रति मेरी संवेदना।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें