Site icon Dainik Savera Times

यह मेरे करियर का आखिरी दौर है: धोनी

चेन्नई: चेन्नई सुपरं किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वह अपने करियर के अंतिम चरण में है जिससे इस बात को बल मिला है कि यह करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग में आखिरी बार खेल रहा है।चेन्नई में दर्शकों से मिलने वाले प्यार से अभिभूत धोनी ने इसके साथ ही कहा कि दो साल बाद यहां दर्शकों को मैदान में आकर मैच देखने का मौका मिला है और उनके सामने खेलना खास होता है ।

सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराने के बाद धोनी ने कहा ,‘‘ और क्या कहूं । सब कुछ कह चुका हूं । यह मेरे करियर का आखिरी दौर है । यहां खेलना अच्छा लगता है । दर्शकों ने हमें बहुत प्यार दिया है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिल रहा लेकिन कोई शिकायत नहीं । यहां पर मैं पहले क्षेत्ररक्षण को लेकर हिचकिचा रहा था क्योंकि मुझे लगा कि ज्यादा ओस नहीं होगी । हमारे स्पिनरों ने बेहतरीन गेंदबाजी की और तेज गेंदबाजों खासकर पथिराना ने भी ।’’

Exit mobile version