Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

फॉर्मूला ई से जुड़ने का यह सही समय : जेहान मैक्सिको

January 13, 2024

फॉर्मूला ई से जुड़ने का यह सही समय : जेहान मैक्सिको

सिटी: भारतीय रेसर जेहान दारूवाला को इस बात का खेद नहीं है कि उन्होंने फॉर्मूला वन में जगह बनाने के लिए जूनियर सीरीज में कुछ अतिरिक्त वर्ष लगाए और उन्होंने कहा कि यह फार्मूला ई से जुड़ने का सही समय है।जेहान ने चार साल फार्मूला 2 में रेड बुल जूनियर टीम का हिस्सा रहने के बाद अब फॉर्मूला ई की तरफ रुख किया है।

वह फॉर्मूला वन में जगह बनाने में नाकाम रहे। फॉर्मूला 2 में समय बिताने के बाद वह एक साल तक फॉर्मूला ई में महिंद्रा रेंसग के साथ रिजर्व ड्राइवर रहे।जेहान ने यहां फार्मूला ई रेस से पहले पीटीआई से कहा,‘‘हां अब सब कुछ भिन्न है। मैंने इतने वर्षों तक फॉर्मूला वन ने जगह बनाने का प्रयास किया। मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है।’उन्होंने कहा,‘‘मुझे लगता है कि मैं यहां (फॉर्मूला ई) सही समय पर आया हूं। अब मैं काफी परिपक्व हूं। अभी मैं केवल 25 वर्ष का हूं और काफी युवा हूं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें