Site icon Dainik Savera Times

ICC नियमों का उल्लंघन करने पर इस पाकिस्तानी बल्लेबाज पर लगा जुर्माना

दुबई: श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान को आईसीसी नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया गया। पारी के 19वें ओवर में जमान ने अंपायर के फैसले पर लंबी बहस की, जिसके बाद उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। आईसीसी ने उन्हें मैच फीस का 10 प्रतिशत जुमार्ना और अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में 1 डिमेरिट अंक जोड़ते हुए लेवल 1 उल्लंघन का दोषी पाया। जमान ने सजा स्वीकार कर औपचारिक सुनवाई से बचा लिया। मैच में श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान ने 6 विकेट शेष रहते 18.4 ओवर में जीत हासिल की। बाबर आजम ने नाबाद 37 और सईम अयूब ने 36 रन बनाए।

ये भी पढ़ें- ब्लू साड़ी में सारा अर्जुन का देसी अवतार, सादगी में दिखा जबरदस्त ग्लैमर

Exit mobile version