Site icon Dainik Savera Times

इस बार IPL में जम्मू-कश्मीर से बड़ी संख्या में खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

जम्मू-कश्मीर: 31 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में इस बार जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों का दमखम पूरी दुनिया दखेगी। पहली बार जम्मू-कश्मीर से बड़ी संख्या में खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा होंगे। इसमें पांच खिलाड़ी विभिन्न टीमों का हिस्सा रहेंगे, जबकि छह खिलाड़ी बतौर नेट गेंदबाज विभिन्न टीमों के साथ जुड़ रहे है। नेट गेंदबाजों को किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर टीम का हिस्सा भी बनाया जा सकता है। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) उप- समिति के सदस्य ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने कहा कि ये पहला ऐसा संस्करण होगा जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

 

Exit mobile version