Site icon Dainik Savera Times

Thomas Cup: इंग्लैंड को 5.0 से हराकर भारत ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

चेंगडू (चीन): गत चैम्पियन भारत ने इंग्लैंड को 5 . 0 से हराकर थॉमस कप बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने पहले मैच में थाईलैंड को 4 . 1 से हराया था। एच एच प्रणय ने हैरी हुआंग को 21.15,21.15 से हराकर भारत को बढत दिलाई। सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बेन लेन और सीन वेंडी को युगल मुकाबले में 21 .17, 19 . 21, 21 . 15 से हराया।

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने नदीम दलवी को 21 . 16, 21 . 11 से हराकर भारत को 3 . 0 से बढत दिला दी। दूसरी युगल टीम एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने रोरी ईस्टन और एलेक्स ग्रीन को 21 . 17, 21 . 19 से हराया। आखिरी मैच में किरण जॉर्ज ने चोलान कायान को 21 . 18, 21 . 12 से मात दी। भारत का सामना आखिरी ग्रुप मैच में 14 बार के चैम्पियन इंडोनेशिया से होगा।

Exit mobile version