Site icon Dainik Savera Times

Jordan Thompson ने सिटसिपास को हराकर उलटफेर किया इंडियन

ऑस्ट्रेलिया के जॉर्डन थॉमसन ने बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में हराकर उलटफेर किया।थॉमसन ने दो घंटे 37 मिनट तक चले दूसरे दौर के इस मुकाबले में आॅस्ट्रेलियाई ओपन के उपविजेता सिटसिपास को 7-6 (0), 4-6, 7-6 (5) से हराया। यह उनकी विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल किसी खिलाड़ी पर दूसरी जीत है।

अन्य मैचों में तीसरी वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड ने डिएगो श्वार्ट्जमैन को 6-2, 6-3 से जबकि दसवीं वरीयता प्राप्त कैमरून नॉरी ने ताइवान के क्वालीफायर वू तुंग-लिन को 6-2, 6-4 से हराया।कुछ अन्य वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। इनमें ग्रिगोर दिमित्रोव, रॉबर्टो बॉतिस्ता अगुट और योशीहितो निशिओका शामिल हैं।

महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका ने एवगेनिया रोडिना को 6-2, 6-0 से जबकि छठी वरीयता प्राप्त कोको गौफ ने क्रिस्टीना बुक्सा को 6-2, 6-4 से हराया। नौवीं वरीयता प्राप्त बेंिलडा बेनसिच हालांकि जिल टीचमैन से 3-6, 6-3, 6-3 से हार गईं।

Exit mobile version