Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के खिलाफ पहले दो मैचों के पूरे टिकट बिके

August 17, 2023

T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के खिलाफ पहले दो मैचों के पूरे टिकट बिके

डबलिन: भारतीय क्रिकेटरों की वैश्विक लोकप्रियता ने क्रिकेट आयरलैंड जैसे उदीयमान क्रिकेट बोर्ड की चांदी कर दी है और पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के सारे टिकट बिक गए हैं। भारत और आयरलैंड के बीच पहले दो टी20 मैचों के शत प्रतिशत टिकट बिक गए हैं और तीसरे मैच के टिकट तेजी से बिक रहे हैं। सभी मैच ‘द विलेज’ मालाहाइड क्रिकेट क्लब मैदान पर होंगे जिसकी क्षमता 11500 दर्शकों की है।

इंग्लैंड में 2009 में टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आयरलैंड को आठ विकेट से हराने के बाद से भारत ने अब तक आयरलैंड के खिलाफ पांचों टी20 मैच जीते हैं। पॉल र्स्टिलंग की कप्तानी वाली आयरलैंड टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज लोरकान टकर ने कहा कि उन्हें भारत से मिलने वाली कड़ी चुनौती का अहसास है।

उन्होंने कहा ,‘‘ खास अनुभव हो रहा है चूंकि बड़ी टीम खेलने आ रही है। यहां भारत को काफी समर्थन मिलेगा लेकिन इतनी बड़ी तादाद में दर्शकों का आना आयरलैंड में क्रिकेट के लिये अच्छा है। उन्होंने कहा ,टीम इन बड़े मैचों को लेकर काफी रोमांचित है। हमने विश्व कप में खेला है और भारत के खिलाफ पहले भी खेल चुके हैं । हमें पता है कि ऐसे बड़े दबाव वाले मैचों में कैसा लगता है।

उन्होंने कहा ,हमने इस साल काफी क्रिकेट खेली है और हम तैयार हैं। हमने स्कॉटलैंड में अच्छा प्रदर्शन किया और अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये क्वालीफाई भी किया है। हर कोई रोमांचित है।  इस श्रृंखला के जरिये भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी भी होगा जो एक साल तक चोट के कारण बाहर रहने के बाद अब टीम की कप्तानी करेंगे।  हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारत को वेस्टइंडीज ने हाल ही में टी20 श्रृंखला में 3 . 2 से हराया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें