Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tiger Woods की ऑगस्टा मास्टर्स में निराशाजनक शुरुआत

April 7, 2023

Tiger Woods की ऑगस्टा मास्टर्स में निराशाजनक शुरुआत

ऑगस्टा : दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स ने ऑगस्टा मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दौर में 74 का कार्ड खेलकर निराशाजनक शुरुआत की जबकि जॉन रहम सहित तीन खिलाड़ियों ने पहले दौर में संयुक्त बढ़त बनाई। वुड्स का मास्टर्स में 2005 के बाद यह सबसे खराब प्रदर्शन है। उन्होंने तब अगले तीन दौर में 65-66-71 का स्कोर बनाकर अच्छी वापसी की थी लेकिन उनका हालिया रिकॉर्ड बताता है कि उनके लिए इस बार वापसी करना मुश्किल होगा।

वुड्स मास्टर्स टूर्नामेंट में पेशेवर खिलाड़ी के रूप में कभी कट से नहीं चूके हैं लेकिन यदि वह दूसरे दौर में भी वापसी नहीं कर पाते हैं तो उनके लिए सप्ताहांत के खेल में जगह बनाना आसान नहीं होगा। इस बीच जॉन रहम, ब्रुक्स कोएपका और विक्टर होवलैंड ने सात अंडर 65 का कार्ड खेलकर पहले दौर के बाद संयुक्त बढ़त बनाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें