Site icon Dainik Savera Times

TNCA ने की बड़ी घोषणा, ब्रिटेन दौरे पर विभिन्न टीम से भिड़ेगी तमिलनाडु की युवा खिलाड़ियों की टीम

चेन्नई: तमिलनाडु के युवा खिलाड़ियों की टीम ब्रिटेन दौरे के दौरान विभिन्न टीमों के खिलाफ सीमित ओवरों के मैच के अलावा कई दिन चलने वाले मुकाबले भी खेलेगी। तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने शनिवार को टीम के श्रृंखला के लिए रवाना होने की घोषणा की। टीएनसीए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह दौरा आधिकारिक रूप से सोमवार से शुरू होगा।

टीम के कोच पूर्व भारतीय गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी हैं जबकि एक अन्य पूर्व भारतीय खिलाड़ी रोबिन सिंह सलाहकार और तनवीर जब्बार बल्लेबाजी कोच हैं। राज्य के विकेटकीपर बल्लेबाज एन जगदीशन और प्रदोष रंजन पॉल टीम के मशहूर चेहरे हैं। इस दौरे पर नाटिंघम, मैनचेस्टर और लंदन में सात वनडे और चार कई दिवसीय मैच खेले जायेंगे।

Exit mobile version