Site icon Dainik Savera Times

Tommy Paul और Alex De Minaur टोरंटो सेमीफाइनल में पहुंचे

टोरंटो: अमेरिका के टॉमी पॉल ने शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी और विम्बलडन चैम्पियन कार्लोस अल्काराज को और आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेक्स डि मिनॉर ने दूसरे वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव को हराकर नेशनल बैंक ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।पॉल ने 20 वर्षीय स्पेनिश स्टार अल्काराज को 6-3, 4-6, 6-3 से शिकस्त दी जबकि डि मिनॉर ने मेदवेदेव को 7-6 (7), 7-5 से पराजित किया।

पॉल का सामना सातवें वरीय यानिक सिनर और फ्रांस के गेल मोंफिल्स के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। वहीं डि मिनॉर की भिड़ंत स्पेन के एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना से होगी जिन्होंने अमेरिका के मैकेंजी मैकडोनल्ड को शुरुआती क्वार्टरफाइनल में 6-4, 6-2 से शिकस्त दी।

Exit mobile version