Site icon Dainik Savera Times

कल भारत का ऑस्ट्रेलिया से होगा वर्ल्ड कप का पहला मुक़ाबला, ऑस्ट्रेलियाई के एक से बढ़कर एक स्टार प्लेयर बढ़ा सकते है इंडिया की मुश्किलें

भारतीय टीम आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करने जा रही है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला कल 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इस मुकाबले में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद की जा रही है. जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम रिकॉर्ड पांच बार की वर्ल्ड चैम्पियन है, वहीं भारत दो बार वर्ल्ड टाइटल जीत चुका है। देखा जाए तो ऑस्ट्रेलियाई टीम में ऐसे प्लेयर्स की फौज है, जो इस महामुकाबले में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकते हैं. ऐसे में भारत को उन्हें जल्दी आउट करना होगा।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर.

ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, सीन एबॉट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्नस लाबुशेन, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, एडम जाम्पा, मिचेल स्टार्क

Exit mobile version