Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

टोटेनहम ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराया

August 20, 2023

टोटेनहम ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को हराया

 

लंदन: नए मैनेजर एंज पोस्टेकोग्लू की देखरेख में टोटेनहम हॉटस्पर ने प्रीमियर लीग फुटबॉल मैच में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 2-0 से शिकस्त दी। पेप माटर सार ने मैच के मैच के 49वें मिनट में टोटेनहम का खाता खोला। टोटेनहम को इसके बाद 83वें मिनट में किस्मत का साथ मिला जब मैनचेस्टर यूनाइटेड के डिफेंडर लिसेंड्रो मार्टिनेज ने आत्मघाती गोल कर प्रतिद्वंद्वी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।

लीग के अन्य मैचों में लीवरपूल ने मैच के तीसरे मिनट में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए बोर्नमाउथ को 3-1 ये हराया जबकि मैनचेस्टर सिटी ने जूलियन अल्वारेज के गोल से न्यूकैसल को 1-0 से पराजित किया। ब्राइटन ने सॉली मार्च के चार मिनट में किये गये दो गोल की मदद से वॉल्वरहैम्प्टन को 4-1 से शिकस्त दी। यह मौजूदा सत्र में की भी टीम की सबसे बड़ी जीत है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें