Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

विराट कोहली से झगड़े के बाद ट्रेविस हैड के परिवार की हुई ट्रोलिंग

May 26, 2026

विराट कोहली से झगड़े के बाद ट्रेविस हैड के परिवार की हुई ट्रोलिंग

एडिलेड : ट्रेविस हैड और विराट कोहली के बीच पिछले हफ्ते आईपीएल 2026 के मैच के दौरान मैदान पर तकरार देखने को मिली थी, जिसके बाद ट्रेविस हैड की पत्नी जेसिका ने बताया कि उनके परिवार और दोस्तों को आपत्तिजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो कोहली और हैड के बीच कुछ कहा-सुनी हुई। जब सनराइजर्स हैदराबाद ने 55 रन से जीत दर्ज कर ली, तो हैड ने मैच के बाद कोहली से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन कोहली बिना कोई जवाब दिए उनके पास से गुजर गए और हाथ मिलाने से मना कर दिया।

ये घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। जेसिका ने ‘द एडवरटाइजर’ से कहा, ऐसा लग रहा है जैसे वर्ल्ड कप के बाद जो हमें जिस तरह आपत्तिजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था, वही फिर से हो रहा है। जब मैं सुबह उठी तो देखा कि मेरे सोशल मीडिया पर अभद्र शब्दों की बाढ़ आई हुई है। हम तो ठीक हैं, लेकिन वे मेरे दोस्तों और परिवार पर हमला कर रहे हैं।

जेसिका ने बताया कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल, वर्ल्ड टैस्ट चैंपियनशिप फाइनल और साल 2024 के बॉक्सिंग डे टेस्ट में जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था, तब भी उन्हें इस तरह की अभद्र टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था। जेसिका ने फैंस से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर क्रिकेटर्स और उनके परिवारों के प्रति अधिक सम्मानजनक रवैया अपनाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें