इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में खिलाड़ियों और अधिकारियों ने पिछले वर्ष रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विजय उत्सव के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में मारे गये 11 लोगों को शनिवार को श्रद्धांजलि दी। पिछले साल आईपीएल का खिताब जीतने के बाद खिताबी जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ मची थी जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे के बाद काफी सवाल उठे थे और आयोजकों की आलोचना की गई थी।
हालांकि, आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने के साथ ही भगदड़ में जान गंवाने वाले प्रशंसकों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटों को इन प्रशंसकों की याद में खाली रखा गया है। वहीं, आरसीबी के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी भी इस मैच में काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...