चंडीगढ़: टाटा स्टील पीजीटीआई द्वारा पंचकुला गोल्फ कल्ब में आयोजित की जा रही एक करोड़ रुपये की ईनामी राशि वाली ‘वंडर सीमेंट हरियाणा ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप 2023’ के तीसरे दिन सम्पन्न हुये तीसरे दौर के बाद चंडीगढ़ ट्राईसिटी गोल्फर्स ने अपना दबदबा कायम रखा हुआ है। चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा वीक का सबसे कम स्कोर 7-अंडर 65 बनाने के बाद दो स्ट्रोक की लीड द्वारा कुल स्कोर 15-अंडर 201 के साथ बढ़त बना ली है। जबकि चंडीगढ़ के एक अन्य प्रोफेशनल गोल्फर जयराज सिंह संधू 68 के स्कोर के साथ दूसरी पायदन पर काबिज हैं।
डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब के हनी बैसोया (66) और अभिनव लोहान (69) भी चौथे राउंड के लिये अपनी प्रबल दावेदारी को पेश करते हुए 12-अंडर 204 के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर काबिज हैं। इसी बीच युवराज सिंह संधू 10-अंडर 206 स्कोर के साथ छठे स्थान जबकि अंगद चीमा 8-अंडर 208 के साथ संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर विद्यमान हैं।
टाटा स्टील पीजीटीआई रैंकिंग लीडर ओम प्रकाश चौहान (71) भी संयुक्त रुप से दसवें स्थान पर हैं। अक्षय शर्मा (68-68-65) जिन्होंनें 2020 में पंचकुला गोल्फ क्लब में अपने दो खिताबों में से आखिरी खिताब जीता था, ने उस जीत से मिली यादों को ताजा करते हुये शुक्रवार को बेहतरीन खेल दिखाया। 33 वर्षीय अक्षय ने तीन बर्ड़ी के साथ खेल गति बढ़ाने से पहे अपने पहलेे चार होल्स में 3 पार और 1 बोगी के साथ धीमी शुरुआत की। नौंवें होल पर दिन की दूसरी बोगी अक्षय की अंतिम गलती थी।
पिछले तीन मुकाबलों में दो रनर अप फिनिश के साथ पीजीटीआई की मनी लिस्ट में वर्तमान में आठवें स्थान पर रहने वाले शर्मा ने छह बर्डी दाग कर एकमात्र बढ़त अर्जित कर ली थी। तीसरे दिन अक्षय ने 10 से 25 फीट की रेंज में छह कनवर्जन किये।