Site icon Dainik Savera Times

ट्यूनीशिया की जेब्युर ने WTA Charleston Open का खिताब जीता

चार्ल्सटेन: दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी ओन्स जेब्युर ने रविवार को यहां बेंलिडा बेनसिच को सीधे सेट में हराकर चार्ल्सटन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। जेब्युर ने फाइनल में 7-6, 6-4 से जीत दर्ज की। यह उनके करियर का तीसरा डब्ल्यूटीए खिताब है।

जेब्युर ने इसके साथ ही पिछले साल फाइनल में बेनसिच के खिलाफ इसी टूर्नामेंट के फाइनल में तीन सेट में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया।इस हार के साथ चार्ल्सटन में बेनसिच का लगातार 10 मैच में जीत का क्रम भी टूट गया।

Exit mobile version