Site icon Dainik Savera Times

U19 World cup: अंडर-19 विश्वकप में श्रीलंका ने नामीबिया को 77 रन से हराया

किंबरली: सुपुन वाडुगे की नाबाद 56 रनों की अर्धशतकीय पारी के बाद रुविशन परेरा के पांच ओवर में तीन रन देकर तीन विकेट और विश्व लाहिरू के तीन विकेटों की बदौलत श्रीलंका ने बुधवार को यहां खेले गये अंडर-19 विश्वकप के मुकाबले में नामीबिया को 56 रन पर ढ़ेर कर 77 रन से जीत दर्ज की। जीत के लिए 134 के स्कोर का पीछा करने उतरी नामीबिया की पारी श्रीलंकाई गेंदबाजी प्रदर्शन के आगे शुरु से ही लड़खड़ाई और उसके विकेट लगातार गिरते चले गये। नामीबिया की ओर से पीटर-डैनियल ब्लिग्नौ ने सर्वाधिक नाबाद 18 रन बनाये। हैनरो बैडेनहॉर्स्ट 11 रन बनाकर आउट हुये। शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके और पूरी टीम 27 ओवर में 56 रन पर ढ़ेर हो गई।

Exit mobile version