Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

U19 World Cup 2024 Final: आस्ट्रेलिया के खिलाफ छठा विश्व कप जीतने को तैयार हैं भारतीय युवा

February 11, 2024

U19 World Cup 2024 Final: आस्ट्रेलिया के खिलाफ छठा विश्व कप जीतने को तैयार हैं भारतीय युवा

बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका: भारत के 18 और 19 साल के युवा क्रिकेटर रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल जीतकर रिकॉर्ड छठा आईसीसी अंडर-19 विश्व कप खिताब जीतने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे, जिसके बाद कुछ के करियर को उड़ान भरने के लिए पंख मिलेंगे जबकि कुछ गुमनामी में डूब जाएंगे।

पिछले साल 19 नवंबर को आस्ट्रेलियाई टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली सीनियर टीम को वैश्विक मंच पर रूला दिया था जिससे उदय सहारन की अगुवाई वाली टीम का आस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम को हराकर खिताब जीतना सुखद होगा। कप्तान सहारन ने साक्षात्कार में कहा था, ‘फाइनल में सामने आस्ट्रेलिया हो या पाकिस्तान , फर्क नहीं पड़ता। हम विरोधी टीम पर फोकस नहीं कर रहे और अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं। हमने मैच दर मैच रणनीति बनाई है और हर मैच को संजीदगी से ले रहे हैं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें