Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

UAE के गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी पर ICC आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगा

August 22, 2023

UAE के गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी पर ICC आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगा

दुबई: संयुक्त अरब अमीरात के तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी पर रविवार को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के दो उल्लंघनों के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और दो अवगुण अंक लगाए गए हैं, जो उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में जोड़े गए हैं।

सिद्दीकी को आधिकारिक फटकार लगाई गई और खिलाड़ियों और खिलाड़ी समर्थन कर्मयिों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करने के लिए उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक अवगुण अंक जोड़ा गया, जो ऐसी भाषा, कार्यों या इशारों का उपयोग करने से संबंधित है जो अपमानजनक या आक्रामक हो सकते हैं।

आईसीसी के बयान में कहा गया है कि एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी बल्लेबाज के आउट होने पर उसकी आक्रामक प्रतिक्रिया को लेकर जुर्माना लगाया गया है। यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के पांचवें ओवर में घटी जब सिद्दीकी आउट हुए बल्लेबाज टिम सीफर्ट के करीब पहुंचे और उन पर आक्रामक तरीके से चिल्लाए।

उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया था और बाद में मैच में एक और अपराध के लिए उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक और अवगुण अंक जोड़ा गया था, जब उन्होंने अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन किया था, जो ‘अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने‘ से संबंधित है। यह 17वें ओवर में हुआ, जब आउट की अपील ठुकरा दी गई तो सिद्दीकी ने अंपायर के प्रति अनुचित भाषा का इस्तेमाल करके असहमति जताई।

सिद्दीकी ने अपराध स्वीकार कर लिया और एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल आॅफ मैच रेफरी के एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंधों को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी। मैदानी अंपायर अकबर अली और शिजू सैम और तीसरे अंपायर आसिफ इकबाल ने आरोप लगाए।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें